
#21वीं_एशियाई_वॉलीबॉल_चैम्पियनशिप_2021 भारतीय टीम
भारतीय वालीबाल टीम 21वीं एशियन वालीबाल चैंपियनशिप के लिए जापान पहुँच गई है। जहां वह 12 से 19 सितम्बर तक होने वाली पुरुष एशियन वालीबाल चैंपियनशिप प्रतिभाग करेगी।
भारत के स्टार खिलाड़ियों अश्वल राय, प्रिंस मलिक, अजित लाल, कार्तिक मधु, चिराग यादव, शॉन टी जॉन, अश्विन राज, मुथु सामी, सकलैन खान, जेरोम विनिथ, विनीत चौधरी, शुभम चौधरी, कमलेश खटीकी और विकास चौहान से सुसज्जित टीम अपना जलवा बिखेरने तैयार है।
भारतीय टीम के मैनेजर अनिल चौधरी, स्थाई मुख्य कोच जी ई श्रीधरन सहायक कोच अवनीश यादव और नरेश कुमार तथा फिजियो दिग्विजय सिंह राठौर हैं। भारत से एक निर्णायक रोमियो सिंह भी जापान पहुँचे हैं।
भारतीय टीम पूल ए में भारतीय समयानुसार यहाँ अपना पहला मैच 12 सितंबर, सुबह 6 बजे रविवार को बहरीन से दूसरा मैच में 13 सितंबर, 8:30 बजे सुबह सोमवार को कतर से और तीसरा मैच 14 सितंबर, दोपहर 2:30 बजे मंगलवार को जापान से खेलेगी।
यह टूर्नामेंट भारत के महत्वपूर्ण है क्योकि FIVB पुरुषों की विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफायर के रूप में कार्य करता है।
भारतीय वॉलीबॉल टीम 2019 में पिछले संस्करण में आठवें स्थान पर रही थी
भारतीय वॉलीबॉल टीम को 16-टीम को पूल ए में बहरीन, कतर और मेजबान जापान के साथ रखा गया है। विश्व में 10वें स्थान पर काबिज जापान सर्वोच्च रैंकिंग वाली एशियाई टीम है। कतर 27वें और बहरीन 136वें स्थान पर हैं। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम 76वें स्थान पर है।
16 टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें अंतिम-आठ में आगे जायेंगी चैंपियनशिप राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेली जाएंगी। सेमीफाइनल 18 सितंबर को खेले जाएंगे और फाइनल 19 सितम्बर को होगा।
टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमें अगले साल की FIVB वॉलीबॉल पुरुष विश्व चैंपियनशिप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।
भारत उन 10 टीमों में शामिल है, जिन्होंने पिछली चैंपियनशिप में अपनी रैंकिंग के आधार पर एशियाई पुरुष वॉलीबॉल मीट के लिए क्वालीफाई किया था। भारत ईरान के तेहरान में आयोजित 2019 संस्करण में आठवें स्थान पर रहा था।
एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2005 में रहा जिसमें वह चौथे पर स्थान था, कांस्य पदक मैच में दक्षिण कोरिया से भारत 3-1 से हार गया था।
विश्व नंबर 11 ईरान गत एशियाई चैंपियन है जबकि जापान पिछले संस्करण में कांस्य पदक विजेता था। दोनों ही एकमात्र एशियाई टीमें थीं जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया था।
एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप अपने 21वें संस्करण में है और 38 वर्षों में पहली बार जापान में आयोजित की जा रही है। यहां चिबा के साथ फुनाबाशी में भी मैच खेले जाएंगे।
केवल पांच देशों ने पिछले 20 एशियाई खिताब जीते हैं। जापान ने नौ बार, दक्षिण कोरिया ने चार बार, चीन और ईरान ने तीन-तीन बार और ऑस्ट्रेलिया ने एक बार जीत हासिल की है।
0 Yorumlar